
रोहित शर्मा की फोटो पर वाइफ रितिका का कमेंट, ‘क्या मुझे कॉलबैक कर सकते हो’
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने मैदान में जमकर प्रैक्टिस की और मैच की तैयारी की. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा की, जिसपर उनकी वाइफ रितिका का मज़ेदार कमेंट आया है.
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज़ का आगाज़ गुरुवार से लखनऊ में हो रहा है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने मैदान में जमकर प्रैक्टिस की और मैच की तैयारी की. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा की, जिसपर उनकी वाइफ रितिका का मज़ेदार कमेंट आया है.
रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस सेशन से कई तस्वीरें शेयर की. रोहित ने लिखा कि अगले मिशन के लिए तैयार. इसपर रितिका सजदेह ने कमेंट किया कि वो सब तो ठीक है, लेकिन क्या तुम मुझे कॉलबैक कर सकते हो.
रोहित की वाइफ रितिका का ये कमेंट इंस्टाग्राम पर हज़ारों लोगों ने लाइक किया है. रितिका का कमेंट सोशल मीडिया और रोहित शर्मा के फैन पेज पर भी चर्चा का विषय बन गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









