
रेस्क्यू टीम की दिलेरी: 12 फुट का किंग कोबरा बचाया, जंगल में छोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और रेस्क्यू टीम की दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सांप पकड़ने वालों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. क्योंकि वे ऐसा काम करते हैं जो ज्यादातर लोगों के लिए भयावह होता है. उनकी दिलेरी की हर जगह तारीफ हो रही है. ये रेस्क्यू करने वाले अक्सर अपनी जज्बे से हमें चौंका देते हैं.
हाल ही में कर्नाटक के अगुम्बे में वन्यजीव अधिकारियों द्वारा एक विशाल 12 फुट लंबा किंग कोबरा बचाया गया और जंगल में छोड़ा गया. अगुम्बे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन के फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी ने इस रेस्क्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे बाद में भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने X पर पोस्ट की.
सुशांत नंदा ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कर्नाटक के दक्षिणी पश्चिमी घाट के अगुम्बे घाट में किंग कोबरा को सुरक्षित बचाया गया और छोड़ा गया.
वीडियो देंखे
फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने कोबरा को मुख्य सड़क पार करते देखा, जिसके बाद वह एक घर के परिसर में एक झाड़ी में शरण ले लिया. घर के मालिक ने सांप को देखा और तुरंत वन विभाग और ARRS अधिकारियों को सूचित किया.
श्री गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि उन्होंने स्थानीय लोगों को फोन पर सांप के साथ जुड़े सावधानियों के बारे में निर्देश दिए. त्वरित निरीक्षण के अधिकारियों की निगरानी नें एक छड़ का उपयोग करके सांप को झाड़ी से नीचे लाने का काम किया. फिर उन्होंने कोबरा को एक बचाव बैग में रखा और स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में उसे जंगल में छोड़ दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










