
रेलवे से रिफंड मांग रही थी महिला, IRCTC ने ट्वीट कर बता दिए सारे नियम
AajTak
एक महिला ने IRCTC से ट्रेन का टिकट बुक किया था. लेकिन टिकट अपने आप कैंसिल हो गया. इसके बाद भी उससे कैंसिलेशन चार्ज काट लिया गया. इस बात से परेशान होकर महिला ने टिकट कैंसिलेशन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया और रेलवे से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ.
भारतीय रेल से जुड़े मुद्दे अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं- कभी सीट की परेशानी को लेकर, तो कभी ट्रेन में भीड़ या अन्य असुविधाओं के कारण. हाल ही में एक महिला यूजर ने X (ट्विटर) पर ऐसा ही एक मामला उठाया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया. महिला ने बताया कि उन्होंने IRCTC से तत्काल टिकट बुक किया था, लेकिन टिकट अपने आप कैंसिल हो गया. इसके बावजूद उनसे कैंसिलेशन चार्ज काट लिया गया. इस बात से नाराज होकर उन्होंने स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट शेयर की, जो जल्दी ही वायरल हो गई.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट पर IRCTC की ओर से भी प्रतिक्रिया आई. IRCTC ने बताया कि काटी गई राशि क्लर्केज फीस और जीएसटी के अंतर्गत है, साथ ही उन्होंने रिफंड नियमों की जानकारी देने वाली एक PDF फाइल भी शेयर की. बाद में महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने गलती से “तत्काल” की जगह “सामान्य टिकट” लिखा था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी है, लेकिन सिस्टम का यह तरीका उन्हें गलत लगा. अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है, जहां लोग रेलवे के नियमों और पारदर्शिता पर अपनी राय दे रहे हैं.
रेलवे ने शेयर की जानकारी इसके बाद X यूजर @hrshita_kshyp ने @RailMinIndia, @IRCTCofficial और @ConfirmTKT को टैग करते हुए लिखा- मैंने जो तत्काल टिकट कटाया था वे अपने आप कैंसिल हो गया, कोई सीट मुझे अलॉट नहीं की गई. ये रेलवे की तरफ से किया गया था. मैंने खुद टिकट कैंसिल भी नहीं की. क्या इसमें मेरी कोई गलती है जो मेरे पैसे काटे गए.
इस पोस्ट का जवाब IRCTC की तरफ से काफी शानदार तरीके से लिखा गया. रेलवे के ट्विटर अकाउंट @IRCTCofficial की तरफ से लिखा गया- मैम, भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर टिकट वेटिंग लिस्ट या आरएसी (RAC) में रहता है, तो प्रति यात्री ₹60 क्लर्केज चार्ज और जीएसटी काटा जाता है, अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकती हैं. http://contents.irctc.co.in/en/REFUND RULES wef 12-Nov-15.pdf वैसे यह टिकट तत्काल नहीं, सामान्य (जनरल) टिकट था.
महिला ने अपनी पोस्ट में बताई गलती महिला ने अपनी अगली पोस्ट में बताया कि उनसे टाइपिंग में गलती हो गई थी, उनका टिकट तत्काल नहीं, बल्कि सामान्य (जनरल) था, जिसे उन्होंने दो महीने पहले बुक किया था. उन्होंने कहा कि जो रकम काटी गई है, वह प्लेटफार्म फीस, जीएसटी और कन्वीनियंस फीस से अलग है. महिला का कहना है कि IRCTC का ऐप और वेबसाइट बहुत खराब है, और अब वे वहां से टिकट बुक नहीं करेंगी. उन्होंने माना कि यह शुल्क नियमों के अनुसार है, लेकिन फिर भी उन्हें यह गलत लगा.
हर्षिता ने साफ किया कि उन्होंने यह पोस्ट फेमस होने के लिए नहीं की थी, बल्कि इसलिए लिखी क्योंकि उन्हें सिस्टम का तरीका गलत लगा. उन्होंने कहा कि ₹65 उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. अगर वे ₹3,500 का टिकट खरीद सकती हैं, तो यह रकम मायने नहीं रखती. उनका कहना है कि यह मुद्दा पैसों का नहीं, बल्कि सिद्धांत का है. अंत में उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि उन्हें “दीदी” न कहें, क्योंकि उनका नाम हर्षिता है. X (ट्विटर) पर महिला की पोस्ट को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज और 25 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. करीब 2 हजार लोगों ने इस पर अपनी राय भी दी है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










