
राहुल द्रविड़ की दोबारा ताजपोशी तय? आशीष नेहरा ने किया मना... ये दिग्गज खिलाड़ी भी टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में आगे
AajTak
Team India Head Coach: टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों की माने तो राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं. BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण को लेकर भी प्लान तैयार किया है. वहीं रिपोर्ट ऐसी भी हैं कि आशीष नेहरा ने बीसीसीआई का प्रस्ताव ठुकरा दिया.
Rahul Dravid or VVS laxman as Head Coach Team India: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल वाला दिन यानी 19 नवंबर 2023 टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का उनके कार्यकाल का लिहाज से अंतिम दिन था. इसके बाद से इस बात पर सवाल उठ रहे थे कि टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा, अब चर्चा वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर भी है. वहीं रिपोर्ट ऐसी भी हैं कि टी20 के कोच के लिए आशीष नेहरा से संपर्क किया गया था, जिन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.
क्रिकइंफो की रिपोर्ट माने तो बीसीसीआई ने हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाने की पेशकश की है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि द्रविड़ ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया है या नहीं. रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल द्रविड़ से बतौर हेड कोच कार्यकाल बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह ही संपर्क किया है.
ऐसे में यह साफ है कि बीसीसीआई द्रविड़ के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ रखना चाहता है. इसकी एक अहम वजह यह भी है कि राहुल द्रविड़ ने पिछले दो सालों में जो टीम इंडिया का सेटअप बनाया, उसमें कंटीन्यूटी की जरूरत है. अगर कोई नया हेड कोच आता है तो इससे यह चीज प्रभावित होगी.
वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि टीम इंडिया के टी20 के कोच के लिए आशीष नेहरा से भी संपर्क किया गया था, जिन्होंने बीसीसीआई के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.
वीवीएस लक्ष्मण की टीम का का वीजा तैयार?
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे वीवीएस लक्ष्मण को लेकर भी बीसीसीआई का प्लान सामने आया है. दरअसल, साउथ अफ्रीका राहुल द्रविड़ जाएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है. ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग टीम के लिए वीजा भी तैयार कर लिया गया है. जबकि बीसीसीआई अभी भी द्रविड़ के बयान का इंतजार कर रहा है. बीसीसीआई ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि राहुल या लक्ष्मण का कोचिंग स्टाफ दक्षिण अफ्रीका जाएगा या नहीं, हालांकि, ऐसा अनुमान है कि बीसीसीआई द्रविड़ को और समय देना चाहता है, ऐसे में वर्तमान कोचिंग स्टाफ दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज की कमान संभालेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








