
राहुल तेवतिया की खुशी का ठिकाना नहीं, कहा- कोहली के साथ ड्रेसिंग रूप शेयर करने को बेकरार
AajTak
राहुल तेवतिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी तक मैं आईपीएल में विराट कोहली के खिलाफ खेला हूं. अब मैं उनके साथ खेलूंगा और ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा. मैं उनके और विश्व क्रिकेट के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने की इंतजार नहीं कर सकता हूं.
IPL के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर राहुल तेवतिया क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम हो गए हैं. उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम भी मिला है. तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. What time is it? 12 11 ^ 1 10 | 2 IT'S RAHUL 9 ⊙————> TEWATIA 8 4 TIME 7 5 6 https://t.co/2YKqgL3mRN राहुल तेवतिया ने IPL के पिछले सीजन में 42.50 की औसत से 255 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.34 था. तेवतिया ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा था. लेग स्पिनर तेवतिया ने सीजन में 10 विकेट लिए थे. राहुल तेवतिया रणजी में हरियाणा की ओर से खेलते हैं. उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









