
राजस्थान शिक्षक भर्ती में भारी गड़बड़ी, परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र हल करते पकड़े गए सॉल्वर
AajTak
जोधपुर के बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पुलिस की रेड में सॉल्वर पकडे़ गए. मैरिज गार्डन के कमरों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र हल करवाया जा रहा था. बनाड़ थाना पुलिस ने महिलाओं व युवतियों सहित कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है.
Rajasthan Teacher Recruitment 2023: सरकारी भर्तियों की परीक्षा में गड़बड़ी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राजस्थान के जोधपुर में आज पुलिस की छापेमारी में एक सॉल्वर गैंग हत्थे चढ़ा है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र हल करते हुए सॉल्वर पकड़े गए हैं.
जोधपुर के बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पुलिस की रेड में सॉल्वर पकडे़ गए. मैरिज गार्डन के कमरों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र हल करवाया जा रहा था. बनाड़ थाना पुलिस ने महिलाओं व युवतियों सहित कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है.
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ अमृता दुहन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके पर मिले प्रश्न पत्र की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक होने व प्रश्न पत्र से मिलान होने से इनकार किया है. मौके पर मिले प्रश्नपत्र की जांच से पता चलेगा कि पेपर लीक हुआ है अथवा नहीं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









