
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना से पिता की मौत
AajTak
राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का कोरोना से निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली.
राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का कोरोना से निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली. चेतन सकारिया के पिता के निधन की जानकारी राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर दी. It pains us so much to confirm that Mr Kanjibhai Sakariya lost his battle with Covid-19 earlier today. We're in touch with Chetan and will provide all possible support to him and his family in this difficult time. फ्रेंचाइजी ने लिखा, ' बहुत पीड़ा के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कांजीभाई सकारिया कोरोना से जंग हार गए हैं. हम चेतन सकारिया के संपर्क में हैं और इस कठिन समय में उन्हें और उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









