
'ये तो मछली बाजार है…,' इंडियन व्लॉगर ने पेरिस का छुपा पहलू दिखाया, वीडियो वायरल
AajTak
इंडियन ट्रैवल व्लॉगर विनायक मिश्रा ने पेरिस का ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें शहर का एक दूसरा पहलू दिखा. लोग जिस पेरिस को रोमांटिक और ग्लैमरस समझते हैं, वहां उन्होंने कुछ ही मिनटों में रॉ और रियल चेहरा देखा.
पेरिस को लेकर लोगों के मन में अक्सर एक ही तस्वीर होती है.साफ-सुथरी सड़कें, रोमांटिक नजारे और खूबसूरत इमारतें, लेकिन एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर के लिए यह सपना कुछ और ही निकला. पेरिस पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद उनका सामना शहर के उस चेहरे से हुआ, जिसे बहुत कम लोग देख पाते हैं.
इंडियन ट्रैवल व्लॉगर विनायक मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे पेरिस की गलियों से गुजरते दिखते हैं, लेकिन यह वही चमक-दमक वाला पेरिस नहीं था, जिसकी तस्वीरें आमतौर पर लोगों को दिखाई जाती हैं. इलाका कुछ गंदा और बिखरा-बिखरा नजर आया. इस पर विनायक ने लिखा-पेरिस ने मुझे पहुंचते ही 5 मिनट में बड़ा सरप्राइज़ दे दिया. यह वीडियो अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार वायरल हो रहा है.
व्लॉगर ने दी सफाई
विनायक ने अपने कैप्शन में लिखा कि पेरिस एक मल्टीकल्चरल शहर है और हर हिस्सा एक जैसा नहीं होता. उन्होंने कहा-इस वीडियो वाला इलाका अलग वाइब देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरा पेरिस ऐसा ही है. जैसे भारत में अलग-अलग जगहों के अलग-अलग रंग होते हैं, वैसे ही यहां भी है. यही ट्रैवलिंग को असली और दिलचस्प बनाता है. उन्होंने आगे लिखा कि पेरिस रियल है, रॉ है, और फिर भी खूबसूरत है.
देखें वीडियो
वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












