
युजवेंद्र चहल के लिए मुश्किल वक्त, इस कठिनाई से गुजर रहा है परिवार
AajTak
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. चहल के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो मां का इलाज घर पर ही चल रहा है.
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. चहल के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो मां का इलाज घर पर ही चल रहा है. चहल के माता-पिता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने दी. इससे पहले चहल की सास और उनके साले को भी कोरोना हो गया था. राहत की बात है कि दोनों ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा धनश्री की आंटी की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










