
'यह गेम का पार्ट...', अर्शदीप सिंह ने एशिया कप में हुई ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, सुरेश रैना ने की टीम इंडिया पर बड़ी भविष्यवाणी
AajTak
एजेंडा आजतक के 'चैम्पियंस' सेशन में स्टार क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और सुरेश रैना ने भाग लिया. इस दौरान अर्शदीप ने एशिया कप 2022 के दौरान हुई ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी. तब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप ने एक कैच टपका दिया था.
Agenda Aaajtak 2024: एजेंडा आजतक के दूसरे दिन (14 दिसंबर) 'चैम्पियंस' सेशन में स्टार क्रिकेटर्स अर्शदीप सिंह और सुरेश रैना ने भाग लिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेटिंग करियर से जुड़े किस्सा शेयर किया. अर्शदीप ने इस दौरान 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की कहानी भी सुनाई, जहां उन्होंने 19वां ओवर फेंका था. अर्शदीप ने एशिया कप 2022 के दौरान हुई ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी. तब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप ने एक कैच टपका दिया था.
अर्शदीप सिंह ने कहा, 'जब 30 बॉल पर 30 बॉल चाहिए थे, तो एक छोटा सा ब्रेक आया. तब ऋषभ पंत फिजियो से इलाज करवा रहे थे. तब ये पता नहीं था कि उन्हें सच में कुछ हुआ था ये नहीं. ऐसा लगा कि ये गेम चेंजिंग मोमेंट हो सकता है. हार्दिक भाई ने विकेट लिया, फिर जस्सी भाई ने बढ़िया प्रेशर बनाया. वहां से पता चला कि मैच हम जीत सकते हैं. भारत के लिए खेलने का सपना हर किसी का होता है. जब आपको देश के लिए मैच जिताने का मौका मिलता है, तो ऐसा मौका खिलाड़ी ढूंढते हैं. शुक्र है कि ऐसा कर पाया और भगवान की कृपा से रिजल्ट भी मिला.'
'खुद पर विश्वास रखना बड़ी चीज'
अर्शदीप सिंह ने ट्रोलिंग को लेकर कहा, 'खुद पर विश्वास रखना खिलाड़ियों के बड़ी चीज होती है. यह गेम का पार्ट है. अच्छे दिन भी आते हैं, बुरे दिन भी आते हैं. लेकिन कोशिश ये रहती है कि कैसे अपने आप को उस परिस्थिति में स्थिर रखें. चाहे आप अच्छा करें या बुरा करें, कोशिश ये रहती है कि कॉन्फिडेंस बरकरार रहे. उस दिन मैंने ट्वीट्स वगैरह सारे देखे, जब अच्छा करते हैं तब सोशल मीडिया देखते हैं, हारते हैं तब भी देखते हैं. उनके इमोशन्स हमारे ही तरह हैं. फैन्स को ये अधिकार है. वो गुस्सा भी होते हैं और प्यार भी देते हैं.'
अर्शदीप सिंह की तारीफ करते हुए सुरेश रैना ने कहा, 'परफॉर्मेंस करने के दौरान प्रेशर होता है, कैसे देश का नाम बढ़े. जिस तरह उसने गेंदबाजी की वो शानदार था. 2011 वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल में धोनी भाई ने अश्विन को खिलाया, जो गेम चेंजिंग मोमेंट हुआ. वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित ने जिस तरह उनके ओवर्स बचा के रखे थे और गेंदबाजी करवाई, वो बेहतरीन लीडरशिप का नतीजा था. छोटे फॉर्मेट में गेम को अपनी तरफ खींचना पड़ता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









