
मोहम्मद कैफ: जिसने लॉर्ड्स में परचम लहराया, लेकिन मां-बाप फिल्म देखने के चक्कर में मिस कर गए बैटिंग
AajTak
आज 1 दिसंबर है, मोहम्मद कैफ का जन्मदिन. मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट के बदले युग के पहले पोस्टर ब्वॉय थे. कैफ ने अपनी फील्डिंग के दम पर पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी.
13 जुलाई 2002... यह तारीख शायद ही किसी भारतीय क्रिकेट फैन के जहन से कभी निकल पाए. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल चल रहा था. इस मुकाबले को भारतीय फैंस दो वजहों से याद रखते हैं और नासिर हुसैन सिर्फ एक. बात भारतीय फैंस की करते हैं, सौरव गांगुली को जिस दादागिरी के लिए जाना जाता है नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में उसकी एक बानगी दिखी थी. दादा का लॉर्ड्स की बालकनी में जीत के बाद टी-शर्ट लहराना 'दादागिरी के साथ एक नए भारतीय क्रिकेट के युग की भी शुरुआत थी. संदेश पूरी दुनिया को था कि हम इस खेल में भी सबसे आगे होने के लिए तैयार हैं. इसी मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों ने भी दादा के इस संदेश पर मुहर लगा दी था. वो थे युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ. 1 दिसंबर इन्हीं में से एक मोहम्मद कैफ का जन्मदिन है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









