
मोटेरा में अश्विन के करीब ये 'माइल स्टोन', हैडली-स्टेन को छोड़ सकते हैं पीछे
AajTak
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने के करीब हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने के करीब हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में अश्विन कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. अश्विन तीसरे टेस्ट में 6 विकेट लेते ही सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे बॉलर बन जाएंगे. साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली ने 80 टेस्ट मैचों में अपने 400 विकेट पूरे किए थे. रविचंद्रन अश्विन के पास अपने 77वें टेस्ट में ही 400 विकेट लेने का बेहतरीन मौका है. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने महज 72 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 400 विकेट पूरे कर लिये थे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









