
मैच खेलने कोलकाता गया क्रिकेटर हनीट्रैप का शिकार, अब हुआ एक्शन
AajTak
दिल्ली के लिए खेलने वाला एक क्रिकेटर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हनीट्रैप का शिकार हो गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कोलकाता गए दिल्ली के क्रिकेटर वैभव कांडपाल हनीट्रैप का शिकार हो गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है. बागुईहाटी पुलिस द्वारा इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनपर क्रिकेटर के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है.
बागुईहाटी पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनपर क्रिकेटर वैभव कांडपाल से लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप है. वैभव को धमकी दी जा रही थी कि अगर वह पैसा नहीं देते हैं, तो उनके निजी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया जाएगा.
पुलिस ने इस मामले में शुभांकर बिस्वास, ऋषभ चंद्रा, शिवा सिंह को गिरफ्तार किया है, पुलिस आगे जांच कर पूरे गैंग का पता लगाने में जुट गई है.
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 2 नवंबर की रात को वैभव कांडपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिसके मुताबिक, 29 अक्टूबर को वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कोलकाता आए थे. दिल्ली के लिए खेलने वाले वैभव यहां सॉल्टलेक के एक होटल में ठहरे थे.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एक नवंबर को जब वह बस स्टैंड पर खड़े थे, तब चार लड़के आए और उन्हें एक जगह ले गए. वहां पर उनके निजी वीडियो के बारे में बताया और वायरल करने की धमकी दी. इसी दौरान उन्होंने 60 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन और चेन चोरी कर ली. क्रिकेटर को कुछ लड़कियों की तस्वीर दिखाकर बस स्टैंड तक लाया गया था, एक डेटिंग साइट के जरिए उन्हें रिझाया गया था.
जब क्रिकेटर को अलग-अलग जगह घुमाया गया, उसके बाद वीडियो को लेकर वॉर्निंग दी गई. पुलिस ने इसी मामले में 3 लोगों को धर लिया है, गिरफ्तार किए हुए लोगों को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों ने इस घटना के पीछे बड़े गैंग का हाथ बताया है, जो इस तरह अन्य लोगों को भी शिकार बनाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









