
मैच और सुपर ओवर दोनों टाई... फिर ICC का अजब नियम, आज ही हुआ था वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक फाइनल
AajTak
4 साल पहले आज ही के दिन लॉर्ड्स में ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेला गया था. तब मेजबान इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड विजेता बनने में कामयाब रहा था. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा और इसके बाद 'सुपर ओवर' भी टाई हो गया था.
इंग्लैंड को क्रिकेट का जनक कहा जाता है, लेकिन उसी टीम को इस खेल का वर्ल्ड चैम्पियन बनने में सालों इंतजार करना पड़ा. ठीक 4 साल पहले आज (14 जुलाई) ही के दिन इंग्लैंड के ही लॉर्ड्स में ऐतिहासिक वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया था. तब मेजबान इंग्लैंड पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनने में कामयाब रहा था.
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था. मगर इस इंग्लिश टीम की यह जीत भी काफी विवादों में रही थी. वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला टाई हो गया था. उसके बाद 'सुपर ओवर' हुआ, तो वह भी टाई हो गया था. बाद में जीत-हार का फैसला मैच के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर हुआ. इस पैमाने पर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी.
ICC को हटाना पड़ा वो विवादास्पद नियम
दरअसल, बाउंड्री नियम की वजह से इंग्लैंड जहां वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा. वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड की टीम खिताब से चूक गई थी. इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियम पर सवाल उठने लगे थे. आखिरकार 3 महीने बाद ही (अक्टूबर 2018) ICC ने इस नियम को हटा लिया. यानी अब कोई भी टीम बाउंड्री की गिनती के आधार पर विजेता नहीं बन सकती है.
आईसीसी ने स्पष्ट किया कहा कि ग्रुप स्टेज में अगर सुपर ओवर टाई रहता है, तो इसके बाद मुकाबला टाई ही रहेगा. दूसरी तरफ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा, जब तक एक टीम दूसरी टीम से ज्यादा रन नहीं बना लेती.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









