
'मैं हूं असली मोगली...' शख्स का दावा- 8 साल की उम्र में हुआ लापता, जानवरों के बीच ऐसे जी जिंदगी
AajTak
शख्स का कहना है कि वो 8 साल की उम्र में लापता हो गया था. उसने घर पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन वो जंगल में ही फंसकर रह गया. यहां जंगली जानवरों के बीच रहना काफी मुश्किल था. कई बार जानवरों ने हमला भी किया.
इस शख्स का दावा है कि ये रियल लाइफ मोगली है. जो 8 साल की उम्र में लापता होने के बाद जंगल में जानवरों के साथ रहा. शख्स का नाम एल्सियो अल्वेस डो नैसिमेंटो है. उन्होंने बताया कि साल 1978 में क्रिसमस के मौके पर भाई से एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद वो घर से निकल गए.
ब्राजील के रहने वाले एल्सियो ने बताया कि वो कैसे जंगली जानवरों के बीच रहे. भाई से झगड़े के बाद क्या हुआ, ये बताता हुए वो कहते हैं, 'मेरे पिता बहुत सख्त थे, उन्होंने मुझे छड़ी से पीटा और फिर मैं तब तक भागता रहा जब तक नदी में नहीं गिर गया. मैं तैरता हुआ किनारे तक आया, लेकिन तब तक मैं खो चुका था.' अब एल्सियो की उम्र 53 साल है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वो घर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके. जंगल में एक रात गुजारी. बस चलते रहे लेकिन जंगल से बाहर नहीं निकल पाए.
एल्सियो ने कहा कि मैं बरसात के मौसम में गुफा में सोता था और जड़ें, फल, नारियल, पानी में रहने वाले झींगे और सड़ी हुई लकड़ी का लार्वा खाता था. यहां खतरनाक जंगली जानवरों से सामना होता रहा, जिनमें जैगुआर भी शामिल थे. कई बार जानवरों ने हमला करने की कोशिश की लेकिन गुफा और पेड़ पर चढ़कर खुद को बचाया. वो कहते हैं कि मैं समझ गया था कि यहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है. मैं जमीन पर नहीं सोता था. हमेशा पेड़ पर सोता था.
आज के वक्त में एल्सियो उत्तर-पूर्वी ब्राजील के बाहिया राज्य में बैक्सियो गांव में एक लाइफगार्ड के तौर पर काम करते हैं. उन्हें 11 साल की उम्र में एक किसान ने जंगल में देख लिया था. जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया. लेकिन जंगल में बिताए 3 साल ने जीवन पर पूरी तरह असर डाला है. यहां रहने के कारण आवाज कर्कश हो गई है. बाहर आकर खाना कैसे खाते हैं, यही सीखने में वक्त लग गया. बीमार होने के बाद अस्पताल जाना पड़ा.
वो कहते हैं कि जंगल में जानवरों की तरह रहना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, 'मेरे रिश्तेदारों को लगा कि मैं मर गया हूं. उन्होंने मुझे ढूंढना बंद कर दिया था.' एल्सियो ने इंसानों की तरह रहना सीखने के बाद खाना बनाना सीखा. उन्होंने शादी भी की. उनकी दो बेटी और चार पोता-पोती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










