
'मैं समंदर हूं, लौटकर आऊंगा!' बीजेपी की रिकॉर्ड जीत, फडणवीस का पुराना बयान वायरल
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन सत्ता की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. बीजेपी 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, और इसे राज्य में ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है. इस जीत का श्रेय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फडणवीस छाए हुए हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन सत्ता की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. बीजेपी 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, और इसे राज्य में ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है. इस जीत का श्रेय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फडणवीस छाए हुए हैं.
इस बीच, फडणवीस का 2019 का मशहूर बयान एक बार फिर सुर्खियों में है. वायरल हो रहे वीडियो में वह कहते हैं, 'मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा.' यह बयान उन्होंने 2019 में अपनी तीन दिन की सरकार गिरने के बाद विधानसभा में दिया था. पांच साल बाद अब उनकी यह बात सच साबित होती दिख रही है.
सोशल मीडिया पर छाया बयाऩ
सोशल मीडिया पर लोग फडणवीस के इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़कर डिप्टी सीएम बनना पड़ा था, लेकिन आज वह महाराष्ट्र बीजेपी का करिश्माई चेहरा बनकर उभरे हैं.
देखें देवेंद्र फडणवीस का वायरल बयान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










