
मैं विराट कोहली की कप्तानी में खेलता तो हम वर्ल्डकप जीत जाते: एस. श्रीसंत
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने आईसीसी इवेंट्स के सूखे पर बयान दिया है. श्रीसंत बोले कि अगर वह मौजूदा टीम का हिस्सा होते, तो टीम इंडिया वर्ल्डकप जीत जाती.
साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ने कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीता है. 2014 से टीम इंडिया में विराट कोहली का एरा शुरू हुआ, लेकिन वह अपनी कप्तानी में टीम को कोई बड़ा खिताब नहीं जिता पाए. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत का कहना है कि अगर वह विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का हिस्सा होते, तो हम वर्ल्डकप जीत गए होते. विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी, 2019 का क्रिकेट वर्ल्डकप, 2021 का टी-20 वर्ल्डकप खेला है और तीनों को टीम इंडिया जीत नहीं पाई है. एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा कि अगर मैं विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का हिस्सा होता, तो हम वर्ल्डकप जीत गए होते.
एस. श्रीसंत ने कहा कि साल 2011 का वर्ल्डकप हमने सचिन तेंदुलकर के लिए जीता था. बता दें कि श्रीसंत 2011 की वनडे वर्ल्डकप चैम्पियन टीम का हिस्सा थे, 2007 के टी-20 वर्ल्डकप के दौरान भी वह टीम में थे और उन्होंने ही मिस्बाह उल हक का फाइनल कैच पकड़ा था. अपने इस इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने बताया कि उनके कोच ने टेनिस बॉल से उन्हें यॉर्कर फेंकना सिखाया था, उससे उन्हें काफी फायदा हुआ. इसी वजह से यॉर्कर डालने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई, अगर आप जसप्रीत बुमराह से भी पूछेंगे तो वो भी ऐसा ही बोलेंगे.
39 साल के एस. श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं. श्रीसंत के नाम कुल 87 टेस्ट विकेट, 75 वनडे विकेट और 7 टी-20 विकेट हैं. श्रीसंत ने इसी साल मार्च में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









