
'मेरी तरफ से उनको गले लगा लो', रोहित की Wife रीतिका ने सूर्यकुमार से कहा
AajTak
भारतीय वनडे और टी20 के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा इन दिनों NCA में चोट से उभर रहे हैं. इसी दौरान की रोहित के साथ वाली एक फोटो सूर्यकुमार यादव ने शेयर की...
भारतीय वनडे और टी20 के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में चोट से उबर रहे हैं. इसी दौरान साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज की तैयारी के लिए धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए. इसी दौरान की रोहित के साथ वाली एक फोटो सूर्यकुमार यादव ने शेयर की.
सूर्यकुमार इस फोटो में रोहित के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस पर रोहित की पत्नी रीतिका ने मजेदार कमेंट किया. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से उनको गले लगा लो. इस पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए और दोनों खिलाड़ियों के जल्द ठीक होने की कामना भी की.
पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने लिखा- Hey B-𝐑𝐎, इसी पर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी कमेंट किया. उसने लिखा कि MI के साथ जल्द ही मिलते हैं. इस पर एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सूर्यकुमार भाई रोहित का ध्यान रखना, वे तुम्हारे कप्तान भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









