
मेट्रो में इस लड़के का डांस वायरल, वीडियो देख आप भी कहेंगे- ये सब क्या हो रहा है?
AajTak
Delhi Metro Video: अक्सर दिल्ली मेट्रो के सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब एक और वीडियो इन दिनों चर्चा में है. तो देखते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है?
दिल्ली मेट्रो में आजकल यात्रियों के साथ साथ डांस, रोमांस, क्लेश भी देखने को मिलते हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स अलग ही अंदाज में डांस कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अलग अंदाज में डांस करता है और डांस करता करता मेट्रो के बाहर भी चला जाता है और फिर अंदर आ जाता है. डांस ऐसा होता है कि हर किसी की नजर उस शख्स पर ही है. तो देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में...
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स चलती मेट्रो में डांस करने लगता है और ये शख्स फिल्म आरआरआर के गाने 'नाचो-नाचो' पर डांस कर रहा है. खास बात ये है कि ये शख्स डांस सिर्फ एक जगह खड़े होकर नहीं कर रहा है, बल्कि मेट्रो में इधर उधर जाकर ये डांस कर रहा है. जब गाना शुरू होता है तो ये शख्स मेट्रो के अंदर खड़े रहकर डांस करता है, उसी वक्त मेट्रो किसी स्टेशन पर रुक जाती है. फिर वो शख्स गेट खुलते हुए स्टेशन पर चला जाता है और प्लेटफॉर्म पर डांस करना शुरू कर देता है.
इसके बाद गेट बंद होने से पहले ही मेट्रो में अंदर आ जाता है और फिर डांस करने लगता है. जब तक गाना चलता है, ये शख्स डांस करता है. अब इस शख्स का ये डांस वायरल हो रहा है. शख्स का नाम सचिन है. कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई इसे गलत बता रहे हैं. वीडियो को अभी तक 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 16.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. जिस अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया है, उस पर इस शख्स के मेट्रो के कई और वीडियो भी अपलोड किए गए हैं. ये शख्स कई गानों पर डांस करता नजर आ रहा है और प्लेटफॉर्म पर भी मजाक कर रहा है. इसके अलावा अकाउंट पर कई और वीडियो भी शेयर किए गए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










