
मुरादाबाद: अवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में 85 लोगों को काटा, अस्पातल में लगी मरीजों की लंबी लाइन
AajTak
यूपी के मुरादाबाद जनपद में समय समय पर आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान तो चलाया जाता है. बावजूद इसके कुत्ते और बंदरों द्वारा काटे गए मरीजों की तादाद में जिला अस्पताल में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है.
यूपी के मुरादाबाद जनपद में समय समय पर आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान तो चलाया जाता है. बावजूद इसके कुत्ते और बंदरों द्वारा काटे गए मरीजों की तादाद में जिला अस्पताल में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है. (फोटो- शरद गौतम) जनपद में पिछले दो दिनों में 85 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है. सोमवार को जिला अस्पताल में 85 नए मरीजों सहित 160 को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है. सोमवार को ओपीडी के बाहर इन मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली. इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी आवारा कुत्ते और बंदर भी दिखाई दिए. हर साल जनपद में आवारा कुत्तों के काटने का शिकार काफी लोग होते हैं और जिला प्रशासन द्वारा इन कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाता है. बावजूद अवारा कुत्तों की संख्य में कोई कमी नहीं आती और वो बड़े बुजुर्गों के अलावा मासूम बच्चों को भी आये दिन अपना शिकार बना रहे हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










