
'मुंबई कभी निराश नहीं करती...', टीम इंडिया के भव्य स्वागत से गदगद रोहित शर्मा ने फैंस को कहा- Thank You!!
AajTak
इस सेलिब्रेशन की शुरुआत टी20 विश्व कप विजेता टीम ने मरीन ड्राइव से विजय परेड के साथ की, जो वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त हुई. इस दौरान लाखों क्रिकेट फैंस मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में जुटे. भारी भीड़ के कारण टीम इंडिया की बस के लिए सड़क पर आगे बढ़ना मुश्किल हो गया.
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम क्रिकेट प्रशंसकों के नारों और जोश से भरा हुआ था. टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए ये फैंस यहां एकत्र हुए थे. बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला चेक सौंपा. इस सम्मान समारोह में विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट फैंस के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए मंच संभाला.
समारोह के बाद, खिलाड़ियों ने फैंस के साथ बातचीत की, उन्हें ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी ली, जिससे स्टेडियम में मौजूद लोगों को काफी खुशी हुई. इस सेलिब्रेशन की शुरुआत टी20 विश्व कप विजेता टीम ने मरीन ड्राइव से विजय परेड के साथ की, जो वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त हुई. इस दौरान लाखों क्रिकेट फैंस मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में जुटे. भारी भीड़ के कारण टीम इंडिया की बस के लिए सड़क पर आगे बढ़ना मुश्किल हो गया.
RO4️⃣5️⃣ 🫂 HP3️⃣3️⃣#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/SM6g66c9r7
रोहित शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'मुंबई कभी निराश नहीं करती. हमारा जोरदार स्वागत हुआ. टीम की ओर से हम प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहते हैं. मैं बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं'. सबसे खास वह क्षण था, जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अंतिम ओवर डालने और भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हार्दिक पंड्या की तारीफ की.
कप्तान ने कहा, 'आखिरी ओवर फेंकने के लिए उन्हें सलाम. चाहे आपको कितने भी रन चाहिए हों, उस ओवर को फेंकने के लिए हमेशा बहुत दबाव होता है'. फिर दर्शक दीर्घा से लग रहे हार्दिक! हार्दिक! के नारों से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो गया. भावविभोर दिख रहे हार्दिक पंड्या ने खड़े होकर प्रशंसकों का आभार जताया. विराट कोहली ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, 'रोहित और मैं, हम काफी लंबे समय से यह कोशिश कर रहे थे'.
This song. Wankhede. Goosebumps! 💙🇮🇳#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/7NNTgS1WIT

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









