
मुंबई इंडियंस को 'जोर का झटका', IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं कप्तान हार्दिक पंड्या
AajTak
हार्दिक इंजरी के चलते आईपीएल 2024 से बाहर रह सकते हैं. साथ ही उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं है. हार्दिक को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टखने में चोट लग गई थी.
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था. हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह ली थी, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए थे. हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला काफी चौंकाने वाला क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर इंजरी के चलते क्रिकेटिंग एक्शन से दूर है. हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. हार्दिक ने पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी की थी.
मुंबई ने तैयार की भविष्य की रणनीति
अब हार्दिक पंड्या को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें MI मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हार्दिक इंजरी के चलते आईपीएल 2024 से बाहर रह सकते हैं. साथ ही उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'हार्दिक की फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है. आईपीएल खत्म होने से पहले उनके उपलब्ध होने पर एक बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है.'
रोहित करेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी?
हार्दिक पंड्या का चोट से उबर नहीं पाना टीम इंडिया के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है. सूर्यकुमार यादव पहले ही इंजर्ड हो चुके हैं और उनके भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने की पूरी संभावना है. हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी. अब इन दोनों खिलाड़ियों के इंजरी के चलते रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व कर सकते हैं.
मुंबई के साथ चार आईपीएल जीत चुके हार्दिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








