
'मिल गया T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनर', संजू सैमसन के डरबन में शतक के बाद दिग्गज क्रिकेटर हुए दीवाने, VIRAL मीम्स की आई बाढ़
AajTak
Sanju Samson Team India New T20I Opener: क्या संजू सैमसन के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 फॉर्मेट के लिए नया ओपनर मिल गया है? क्योंकि जिस तरह से उन्होंने हाल में 2 टी20 शतक बैक टू बैक जड़े हैं. उसके बाद तो उनकी सोशल मीडिया पर दिग्गज से लेकर फैन्स तारीफ कर रहे हैं. कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं.
Sanju Samson T20 World Cup 2026: संजू सैमसन शुक्रवार (8 नवंबर) को अलग ही रंग में थे. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टी20 शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने फ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 50 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में 47 गेंदों पर 111 रन बनाए थे. सैमसन ने डरबन में किंग्समीड में अपनी पारी के दौरान सात चौके और दस गगनचुम्बी छक्के लगाए. इस तरह टीम इंडिया ने मैच को 61 रनों से अपने नाम किया
सैमसन के शतक की बदौलत भारतीय टीम 202/8 रन बनाने में सफल रही. वहीं भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके. वहीं इस मुकाबले के बाद संजू सैमसन की तारीफ में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, मोहम्मद कैफ, वसीम जाफर उतर आए. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स तो यहां तक कह दिया कि 2026 के लिए भारत को टी20 ओपनर मिल गया है.
Sanjooo..... Samsonnn. Special. #SanjuSamson #SAvsIND pic.twitter.com/ru5UsrtfeX
वसीम जाफर ने तो एक बेहद मजेदार फनी मीम वीडियो शेयर किया.
Sanju Samson tonight. What an innings @IamSanjuSamson 👏🏻 #SAvIND pic.twitter.com/cZCQepmluL

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








