
मां को याद कर भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस... पिछले भारतीय दौरे को बताया सबसे मुश्किल समय
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अब तक अपनी मां के निधन के सदमे से उबर नहीं सके हैं. उन्होंने कहा कि जब उनकी मां इलाज करा रही थी, ऐसे में टेस्ट सीरीज के लिए भारत जाना उनके जीवन का सबसे कठिन समय था.
Australia captain Pat Cummins- hardest time of his life: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में बताया है. वह अब तक अपनी मां के निधन के सदमे से उबर नहीं सके हैं. उन्होंने कहा कि जब उनकी मां मेलबर्न में इलाज करा रही थी, ऐसे में टेस्ट सीरीज के लिए भारत जाना उनके जीवन का सबसे कठिन समय था. कमिंस की मां मारिया का पिछले साल कैंसर के कारण निधन हो गया था.
30 साल के कमिंस ने एक पॉडकास्ट में कहा,‘मैं जब विमान में बैठ रहा था, तभी मुझे पता था कि कुछ हफ्ते में लौटना पड़ेगा.’ वह भारत दौरा बीच में छोड़कर ही लौट आए थे. मेजबान भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च, 2023 के दौरान 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में कप्तानी के बाद कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी. भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीती थी.
उन्होंने कहा,‘उस समय में दूर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था. जब भी मैं बाहर जाता तो मुझे लगता कि घर पर समय बिताने की बजाय मैं जान बूझकर खेलने का विकल्प चुन रहा हूं. लेकिन मेरे माता-पिता को मुझे खेलते देखकर बहुत खुशी होती थी और इसी से मुझे खेलने का आत्मविश्वास मिला.’
'जितने भी समय मैं भारत में था, मेरा मन घर पर ही लगा रहा'
उन्होंने कहा,‘उस समय जितने भी समय मैं भारत में था,मेरा मन घर पर ही लगा रहा.’ कमिंस ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के अंतिम दिनों को यथासंभव निजी रखने की कोशिश की.
कमिंस ने कहा कि एक समय तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ने के बारे में भी सोच लिया था और वह केवल अपनी मां के साथ रहना चाहते थे. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मेरे मैनेजर और मेरे आस-पास के कुछ लोग, जिनकी मैं आमतौर पर बात सुनता हूं, वे मुझे फोन कर रहे थे और कह रहे थे- वजह तो बताओ... तुम घर क्यों गए हो. पर मैंने कोई परवाह नहीं है कि लोग क्या कर रहे हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









