
महेंद्र सिंह धोनी की टीम के सूरमा को आईपीएल 2024 में लगी 'नजर', पिछले साल बल्ले से उगली आग, इस बार फुस्स...
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के एक बल्लेबाज का प्रदर्शन पिछले आईपीएल में तूफानी रहा था, लेकिन इस बार यानी आईपीएल 2024 में उसका बल्ला एकदम शांत रहा है. उनके बल्ले में पिछले साल वाला 'जादुई टच' गायब है.
महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का एक बल्लेबाज अपना पुराना रंग आईपीएल 2024 में खो चुका है. इस पूरे आईपीएल सीजन में कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि वह पुरानी लय और ताल में हैं. धोनी की टीम के इसी खिलाड़ी की आईपीएल 2023 में तूती बोल रही थी. लेकिन इस बार एक दो पारी छोड़ जाए, तो वह कुछ भी कमाल नहीं कर सके हैं. जबकि CSK मैनेजमेंट ने उनको टॉप ऑर्डर में भी ट्राय किया है.
हम बात कर रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की. रहाणे इस आईपीएल में एकदम फ्लॉप रहे हैं. शुरुआती मैचों में उनको मध्यक्रम में मौका दिया गया, इसके बाद उनको ओपनिंग में भी ट्राय किया गया. पर इस आईपीएल में टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रहाणे छाप नहीं छोड़ सके हैं.
रहाणे ने इस आईपीएल में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, लेकिन वह महज 209 रन बना सके हैं. इस दौरान रहाणे का एवरेज 19 और स्ट्राइक रेट 120.11 का है. अब इसकी तुलना अगर रहाणे के पिछले साल के आंकड़ों से करें तो यह साफ हो जाएगा कि वह इस बार अपनी पुरानी फॉर्म को भूल चुके हैं.
रहाणे ने पिछले साल कुल मिलाकर 14 मैच खेलकर 326 रन बनाए थे. इस दौरान उनका एवरेज 32.60 और 172.49 का था. रहाणे पिछले साल जैसा खेल रहे थे किसी ने उनकी उम्मीद नहीं की थी कि वह ऐसा खेल सकते हैं. क्योंकि उनको टी20 स्पेशलिस्ट नहीं माना जाता था. रहाणे ने कई मैचों में तूफानी पारी खेली. यानी साफ है कि रहाणे पिछले साल अलग ही तरह के फॉर्म में थे. रहाणे के इसी फॉर्म का नतीजा था कि उनको वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 (WTC) के लिए तब टेस्ट टीम में चुना गया था.
Ajinkya Rahane's seasons of stark contrast : IPL 2023 - 326 runs at a SR of 172.49 IPL 2024 - 209 runs at a SR of 120.11 pic.twitter.com/3QicjdODIR
वैसे रहाणे को जिस तरह चेन्नई ने इस साल ऊपरी क्रम पर ट्राय किया. इस पर दिग्गज कमेंटेटेर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी इसकी आलोचना की थी. चोपड़ा ने कहा था कि आखिर उनसे ओपनिंग क्यों करवाई जा रही है. वहीं रहाणे को सोशल मीडिया पर भी उनके प्रदर्शन के कारण ट्रोल किया जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









