
महिला IPL में जमकर बरसेगा पैसा, मालामाल होंगी क्रिकेटर! जानें पुरुष IPL से कितनी अलग होगी नीलामी
AajTak
BCCI ने महिला आईपीएल का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर्नामेंट इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है. महिला आईपीएल में प्लेयर्स पर्स पहले सीजन में 12 करोड़ रुपये रहेगा. यह हर साल धीरे-धीरे बढ़ेगा, जो 5 साल बाद 18 करोड़ रुपये हो जाएगा.
महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) का पहला सीजन जल्द ही आने वाला है. इसको लेकर अगले महीने यानी फरवरी में नीलामी कराई जाएगी. इस दौरान महिला आईपीएल में भी पुरुष आईपीएल की तरह जमकर पैसा बरसेगा. महिला खिलाड़ी भी अब मालामाल होने वाली हैं. मगर यह टूर्नामेंट पुरुष आईपीएल से कुछ हटकर होने वाला है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला आईपीएल का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर्नामेंट इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है. इससे पहले महिला आईपीएल को लेकर खिलाड़ी और टीमों की नीलामी भी होनी है.
महिला आईपीएल में हर साल बढ़ेगा प्लेयर्स पर्स
महिला आईपीएल में प्लेयर्स पर्स पहले सीजन में 12 करोड़ रुपये रहेगा. यह हर साल धीरे-धीरे बढ़ेगा, जो 5 साल बाद 18 करोड़ रुपये हो जाएगा. दूसरे सीजन में प्लेयर्स पर्स 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.5 करोड़ हो जाएगा. इसके बाद 2025 सीजन में 15 करोड़ रुपये हो जाएगा. 2026 सीजन में यह प्लेयर्स पर्स बढ़कर 16.5 करोड़ रुपये होगा. जबकि आखिर में पांचवें साल यानी 2027 में यह पर्स बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो जाएगा.
पुरुष आईपीएल से थोड़ा अलग होगा महिला आईपीएल
- पुरुष आईपीएल में 10 टीमें हैं, जबकि महिला आईपीएल के शुरुआती तीन सीजन में सिर्फ 5 टीमें रहेंगी. इसके बाद इसमें एक टीम की एंट्री होगी. तब कुल 6 टीमें हो जाएंगी. - पुरुष आईपीएल में प्लेइंग-11 में 4 ही विदेशी खिलाड़ी खिलाने का नियम है, जबकि महिला आईपीएल में 5 विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकेगा. - महिला आईपीएल में एक यह भी नियम है कि प्लेइंग-11 में खेलने वाले 5 विदेशी खिलाड़ियों में से एक एसोसिएट देश का प्लेयर होना जरूरी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








