
महिला एशिया कप: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को रौंद प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
AajTak
टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप में शानदार शुरुआत की है. भारत ने जेमिमा रोड्रिगेज़ की दमदार पारी की बदौलत श्रीलंका को 41 रनों से हराया. एशिया कप में इसी के साथ भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.
महिला एशिया कप का आगाज़ शनिवार से हो गया है और टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है. टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों के बड़े अंतर से हराया है. इस मैच में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज़ ने 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दमपर टीम इंडिया 150 का स्कोर बना पाई. श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी, टीम इंडिया को यहां खराब शुरुआत मिली और स्मृति मंधाना (6) सस्ते में पवेलियन लौट गईं. इसके बाद टीम इंडिया को शेफाली वर्मा (10) रन बनाकर आउट हुईं. लेकिन जेमिमा रोड्रिगेज़ ने शुरुआत से ही श्रीलंका पर अटैक शुरू कर दिया. जेमिमा ने अपनी पारी में 53 बॉल खेलीं, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 33 रनों की अहम पारी खेली. दोनों के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को मज़बूती दी. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 का स्कोर बनाया.
.@JemiRodrigues scored a superb 7⃣6⃣ & bagged the Player of the Match Award as #TeamIndia beat Sri Lanka. 👏 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/AoLf8lTw5X#AsiaCup2022 | #INDvSL pic.twitter.com/mQEZ0u5xW8
फेल हुई श्रीलंका की बल्लेबाजी टीम इंडिया की बॉलिंग के सामने श्रीलंका पस्त नज़र आई. चौथे ओवर से श्रीलंका को झटके लगने शुरू हुए जो लगातार लगते ही रहे. श्रीलंका की ओर से सिर्फ 3 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए, जिसमें हर्षिता समरविक्रमा (26), हसिनी परेरा (30), ओ. राणासिंघे (11) शामिल रहीं. बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फेल नज़र आईं. टीम इंडिया के लिए गेंदबाज़ी में हेमलता ने कमाल किया, जिन्होंने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा पूजा वस्त्राकर को 2, दीप्ति शर्मा को 2 और राधा यादव को एक विकेट मिला. टीम इंडिया ने श्रीलंका को सिर्फ 109 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया और 41 रनों से जीत दर्ज की. टीम इंडिया इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. भारत के एक जीत के साथ 2 प्वाइंट हो गए हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 3 अक्टूबर को मलेशिया से है. भारत को यूएई, बांग्लादेश, थाईलैंड और पाकिस्तान से भी भिड़ना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









