
मरते- मरते बचा छात्र, क्लास में बात करने पर टीचर ने दी दर्दनाक सजा
AajTak
दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के एक स्कूल में 14 साल के छात्र को क्लास में बातचीत करने की ऐसी दर्दनाक सजा मिली कि उसकी जान पर बन आई. दरअसल, उसे टीचर ने जो सजा दी उससे वह अपाहिज होते- होते बचा.
स्कूलों में पढ़ाई को लेकर टीचर्स की सख्ती आम होती है. कई बार ये टीचर डांटकर तो कभी मारपीट कर भी पढ़ाने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा क्लासरूम में शैतानी और बातचीत करने को लेकर भी छात्रों को टीचर आड़े हाथों लेते हैं. लेकिन दक्षिण चीन के हुनान प्रांत में चांगशा के एक मिडिल स्कूल में एक 14 साल के छात्र को क्लास में दोस्त से बातचीत करने की ऐसी सजा मिली जो उसने कभी सोचा भी नहीं था. उसके साथ कोई मार पिटाई नहीं हुई फिर भी उसकी जान पर बन आई.
बात करने का ऐसी सजा?
लियू नाम के बच्चे के पिता ने ताओ नाम के टीचर की दर्दनाक सजा को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि लियु के क्लास में बात करने से भड़के टीचर ने उसे 200 उठक बैठक करने की सजा दी. इसका नतीजा ये हुआ कि उसका लीवर डैमेज हो गया और बुरी हालत में उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा.
दर्द के बावजूद टीचर्स नहीं समझे और...
दरअसल, स्कूल में सजा के बाद सबसे पहले लियू को अजीब डिस्कंफर्ट हो रहा था जो कई दिनों तक रहा. टीचर को दर्द के बारे में बताने के बावजूद उसे फिजिकल एजुकेशन की क्लास से एक दिन की भी छुट्टी नहीं दी गई. बल्कि उससे कहा गया कि स्लो जागिंग करो सब ठीक हो जाएगा.
पूरी तरह बंद हो गई एक पैर की सेंसेशन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











