
भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका... मैथ्यू वेड ने लिया संन्यास
AajTak
टी20 विश्व कप 2021 विजेता मैथ्यू वेड ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा, ‘मैथ्यू को शानदार करियर के लिए बधाई. मुझे खुशी है कि अब वह अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार करने में मदद करेंगे.’
टी20 विश्व कप 2021 विजेता मैथ्यू वेड ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया और अब वह ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के ढांचे में कोचिंग की भूमिका निभाएंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज वेड पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में आंद्रे बोरोवेच के कोचिंग स्टाफ में होंगे.
वेड ने अपने 13 वर्ष के करियर में 36 टेस्ट, 97 वनडे और 92 टी20 मैच खेले हैं. वह आखिरी बार इस साल टी20 विश्व कप खेले थे. वह तस्मानिया के लिए घरेलू क्रिकेट और होबर्ट हरिकेंस के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे. वेड का यह फैसला भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले आया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाना है.
Matthew Wade sat down with @LouisDBCameron to reflect on his 13-year international career, World Cup win, favourite moments and his move into coaching. Full Q&A: https://t.co/IFg0vRVhXb pic.twitter.com/CvMV1qQ2NT
'पिछले कुछ साल से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था'
36 साल के वेड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में कहा ,‘पिछले टी20 विश्व कप में ही मुझे पता था कि मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो रहा है. मैं पिछले छह महीने से जॉर्ज बेली और एंड्रयू मैक्डोनाल्ड के संपर्क में हूं. पिछले कुछ साल से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था. इस मौके के लिए मैं शुक्रगुजार हूं.’
उन्होंने कहा ,‘अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेते समय मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपने साथियों, स्टाफ और कोचों को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने इस सफर का पूरा मजा लिया है. अपने आसपास इतने अच्छे लोगों के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









