
भारतीय जनता पार्टी में युवा नेतृत्व का उभार बनाम कांग्रेस का 'बुजुर्गवाद'
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संगठन और सरकार दोनों ही लेवल पर धड़ाधड़ युवाओं की नियुक्ति कर रही है. जैसे लगता है कि पार्टी 20 साल आगे की सोच रही है. ठीक दूसरी तरफ कांग्रेस में आज भी युवा नेताओं को उनका हक तक नहीं मिल रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिसंबर 2025 में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन (उम्र 45 वर्ष) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति न केवल पार्टी के इतिहास में सबसे युवा शीर्ष पदाधिकारी की है, बल्कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बीजेपी अब पूर्ण रूप से युवा नेतृत्व की ओर शिफ्ट हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया, जो 'विकसित भारत 2047' विजन से जुड़ा है. इस विजन में युवा ऊर्जा, नए विचार और लंबी राजनीतिक पारी खेलने की क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है.
दूसरी ओर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में शीर्ष नेतृत्व अभी भी वरिष्ठ और बुजुर्ग चेहरों के हाथ में है, जहां अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 83 वर्ष के हैं और युवा नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां देने में देरी हो रही है. दोनों ही पार्टियों की तुलना कीजिए तो साफ लगता है कि बीजेपी जहां सक्रिय रूप से युवा संगठन बन रही है, वहीं कांग्रेस में परिवारवाद और वरिष्ठता की दीवार युवा नेताओं को रोक रही है.
बीजेपी के युवा लीडरशिप को नेतृत्व, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और रणनीति
बीजेपी की युवा शिफ्ट 2014 के लोकसभा चुनावों से शुरू हुई, जब नरेंद्र मोदी ने युवा वोटरों को आकर्षित करने के लिए डिजिटल कैंपेन और विकास के वादे किए. लेकिन असली बदलाव 2023-2025 में आया, जब पार्टी ने राज्यों में युवा चेहरों को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी और संगठन में नई पीढ़ी को प्रमोट किया. नितिन नबीन की नियुक्ति इस ट्रेंड का चरम है. मोदी ने उन्हें युवा और मेहनती नेता बताकर बधाई दी, जबकि अमित शाह ने उनकी क्षमता की सराहना की. भारत की आबादी में 60% से अधिक युवा (35 वर्ष से कम) हैं, इसलिए पार्टी युवा वोट बैंक को टारगेट कर रही है. पार्टी BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के माध्यम से युवाओं को ट्रेन करती है और उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करती है. यह शिफ्ट चुनावी सफलता में दिखाई दे रही है. 2024 लोकसभा में बीजेपी ने युवा मुद्दों (रोजगार, डिजिटल इंडिया) पर फोकस किया और जीत हासिल की.
2025 में राज्य स्तर पर भी कई नियुक्तियां हुईं, जिसमें दिलीप सैकिया (असम, उम्र 52 वर्ष), जनवरी 2025 में असम BJP अध्यक्ष बने. लोकसभा सांसद और RSS बैकग्राउंड वाले सैकिया ने 2026 असम विधानसभा चुनावों की तैयारी में नई ऊर्जा लाई है.
कालिंग मोयोंग (अरुणाचल प्रदेश, उम्र 56 वर्ष) को भी इसी साल नया अध्यक्ष बनाया गया. जो स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









