
ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को देखना किया बंद, फिर की शादी
AajTak
शिवम और तान्या का कहना है कि नर्सरी क्लास में उनकी पहली बार बातचीत हुई थी और फिर एक दिन ऐसा आया जब दोनों ने शादी कर ली. इनके रिलेशनशिप को दस साल से ज्यादा का समय हो गया है. दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई है. शादी के लिए पहले इनके परिवार नहीं मान रहे थे.
ये एक ऐसे कपल की कहानी है, जो नर्सरी क्लास से साथ पढ़ाई कर रहे थे. इनकी बातचीत एक पेड़ की ड्राइंग को लेकर हुई थी और फिर कई साल बाद दोनों ने शादी कर ली. इनका रिश्ता कई उतार चढ़ाव से गुजरा. बीच में एक वक्त ऐसा भी आया, जब दोनों ने बात करना बंद कर दिया था. लेकिन फिर कहानी ने नया मोड़ लिया और दोनों मिल गए. इनका रिश्ता इतना मजबूत रहा कि परिवार को भी एक दिन शादी के लिए हां करनी पड़ी. ये कहानी है शिवम और तान्या की. शिवम का कहना है कि तान्या के लिए उन्होंने स्कूल में काफी लड़ाइयां भी कीं क्योंकि तान्या का एक्स बॉयफ्रेंड वापस उसकी जिंदगी में आना चाहता था.
शिवम और तान्या ने एक व्लॉग में लव स्टोरी दुनिया को बताई है. तान्या का कहना है कि उन्हें बचपन में ड्राइंग बनाना बिल्कुल पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने शिवम से अपनी ड्राइंग बनवाई. इसके बाद दोनों की कहानी स्कूल में आगे बढ़ी. सातवीं क्लास में शिवम ने तान्या से कहा कि उन्हें एक लड़की पसंद है और वह उससे दोस्ती कराने में मदद करे. हालांकि वो लड़की तान्या को पसंद नहीं थी. इसलिए उन्होंने ज्यादा कोशिश नहीं की.
शादी को हुआ एक साल
सातवीं क्लास में शिवम और तान्या दो अलग लोगों के साथ रिलेशनशिप में थे और फिर दोनों का ही ब्रेकअप हो गया. दोनों टेक्स्ट मैसेज पर बातें करने लगे. करीब 11 साल तक रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली. इनकी शादी को अब एक साल हो गया है. आठवीं क्लास में जब तान्या अपने ब्रेकअप से दुखी थीं तो शिवम ने उनसे कहा कि तुम बहुत अच्छा लड़का डिजर्व करती हो, मेरे जैसा. तभी तान्या ने बोल दिया कि तुम मुझे अपनी गर्लफ्रेंड बना लो. इस पर शिवम ने हां बोल दिया. तभी दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था.
शिवम तब नौंवीं क्लास में थे, जब उनके परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला. हालांकि, फिर कॉलेज के दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हुआ. इस दौरान दोनों ने एक दूसरा का चेहरा देखना भी बंद कर दिया था. फिर एक बर्थडे पार्टी में दोनों की बातचीत फिर शुरू हुई. तान्या का कहना है कि उनके परिवार ने जब उनके लिए रिश्ता देखना शुरू किया, तो उन्हें ये ठीक नहीं लगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










