
'बॉस की तरह' वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे... भारतीय टीम को बधाई देने अमित शाह ने अपनाया अलग अंदाज
AajTak
ICC Cricket World Cup 2023: केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विराट कोहली को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके 50वें शतक के लिए भी बधाई दी और कहा कि यह उनकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम में कुछ अलग अंदाज में बधाई दी. शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम 'एक बॉस की तरह' फाइनल में पहुंची है.
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विराट कोहली को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके 50वें शतक के लिए भी बधाई दी और कहा कि यह उनकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में गृहमंत्री ने कहा, 'बॉस की तरह फाइनल में एंट्री ली. क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है. अंतिम मुकाबले के लिए शुभकामनाएं. चलो कप हासिल किया जाए...''
कोहली के बारे में गृह मंत्री ने एक अलग पोस्ट में कहा, "50वां वनडे शतक! वनडे क्रिकेट में 50वां शतक लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए विराट कोहली को बधाई. यह आपकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का प्रमाण है. आप अपने खेल को एक नए स्तर पर ले जाएं. देश को आप पर गर्व है."
आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. सोशल मीडिया मंच X पर मोदी ने कहा, भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच में जीत को पक्का कर दिया. फाइनल के लिए शुभकामनाएं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










