
'बॉयफ्रेंड के साथ मैं थक गई थी', 54 साल के शख्स से युवती ने की शादी
AajTak
इस महिला ने उस शख्स से ऐन मौके पर शादी तोड़ दी, जिससे वह कॉलेज के समय से प्यार करती थी. इसके बाद उसे अपने पिता की उम्र के एक शख्स से प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी कर ली. अब इस कपल का पहला बच्चा पैदा होने वाला है.
अमांडा कैनन नाम की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी शादी ऐन मौके पर तोड़ दी. केवल इसलिए क्योंकि उसे ऐसा महसूस हुआ कि वह अपने लवर के साथ नहीं रह सकती. इसके बाद उसने खुद से उम्र में 24 साल बड़े शख्स से शादी कर ली. अब दोनों का पहला बच्चा जन्म लेने वाला है. ये मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना का है. 30 साल की अमांडा शादी टूटने के बाद कुछ समय तक अकेली रहीं. फिर उन्हें 54 साल के रेडियो डीजे ऐस से पहली नजर में प्यार हो गया.
ऐस का पहली पत्नी से तलाक हो गया था और उन्होंने दोबारा शादी नहीं करने की कसम खाई थी, लेकिन फिर उन्हें अमांडा मिल गईं. ऐस का कहना है, 'जब मेरा पहला बच्चा हुआ, मैं 30 साल का था और इस बच्चे के जन्म पर 55 साल का हो जाऊंगा.'
अमांडा ने अप्रैल 2017 में उस शख्स से शादी तोड़ दी थी, जिससे वह कॉलेज के समय से प्यार करती थीं. वह कुछ वक्त तक सिंगल रहीं. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'अपने पुराने रिलेशनशिप में मैं हारा और थका हुआ महसूस करती थी. मैंने शादी तोड़ दी क्योंकि मुझे अंदर से ऐसा महसूस हुआ कि मुझे ये करना ही होगा.'
अमांडा का कहना है कि वह सामने से ऐस के पास गईं. वह कहती हैं, 'प्यार-प्यार होता है, आप खुद से बड़े या छोटे शख्स से प्यार कर सकते हैं. शायद हमारी आत्माएं एक अलग समय में मिली हैं. मुझे पता था कि वह कौन हैं और मैं उसके पास गई और खुद के बारे में बताया.'
ऐस के साथ कैसे शुरू हुआ रिश्ता?
ऐस से मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, 'हमने नंबर एक्सचेंज किए और हम तुरंत एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए.' वहीं ऐस कहते हैं, 'मेरा तभी तलाक हुआ था, मैं घर पर अकेला रहता था. मैं उस वक्त बैठकर फिश टाकोज खा रहा था, तभी वो आईं और अपना परिचय देने लगीं. मैं वाकई में तुरंत उनकी सुंदरता देखकर आकर्षित हो गया, लेकिन मुझे पता था कि हमारे बीच उम्र का बड़ा फासला है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी सुंदर लड़की मुझमें दिलचस्पी लेगी.' बस यहीं से दोनों रिलेशनशिप में आ गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










