
बुमराह-मलिंगा सब फेल! इस बॉलर का एक्शन देख उड़ गए लोगों के होश
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें गेंदबाज अजीबो-गरीब एक्शन से बॉलिंग कर रहा है. फैन्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और लोगों को लगान फिल्म का एक कैरेक्टर याद आया है.
क्रिकेट के मैदान पर बॉलिंग करते बॉलर्स का कई बार अजीब एक्शन देखने को मिलता है. इस वक्त भारत के टॉप बॉलर जसप्रीत बुमराह हैं, उनका एक्शन भी कुछ अलग ही है. ऐसे ही लसिथ मलिंगा का एक्शन है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बॉलर का बॉलिंग एक्शन देख हर कोई हैरान है. ट्विटर पर एक यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया है, जो किसी लोकल मैच का है. यहां एक बॉलर का एक्शन ऐसा है कि वो रनअप से ही अपना हाथ घुमाना शुरू कर देता है और बाद में जाकर बॉल फेंकता है. यूज़र ने कैप्शन में लिखा है कि मलिंगा-बुमराह-पथिराना को भूल जाइए, ये सबसे बेस्ट बॉलिंग एक्शन है.
Step aside Bumrah, Malinga & Pathirana. Here comes the 🐐 of all bowling actions !!! 🔥🔥😂😂 Cc @faahil @El_Chopernos @elitecynic @cric_archivist #CricketTwitter pic.twitter.com/Zn2AFSPjoB
ये वीडियो इतना वायरल हुआ है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी इसके फैन हो गए हैं. माइकल वॉन ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ये प्रोपर एक्शन है. फैन्स को यहां से एक और याद आई. ऐतिहासिक फिल्म ‘लगान’ में भी एक किरदार ऐसा है, जो बिल्कुल ऐसी ही बॉलिंग करता था. फैन्स को लगान फिल्म का ‘गोली’ कैरेक्टर याद आ गया, जो अपने रनअप के शुरुआत से ही हाथ घुमाकर भागता था और आखिर में बॉल फेंक देता था.
बता दें कि क्रिकेट में कई बॉलर्स ऐसे आते हैं, जिनका बॉलिंग एक्शन काफी सुर्खियों में रहता है. अभी जसप्रीत बुमराह, मथीशा पथिराना जैसे बॉलर्स हैं तो कुछ वक्त पहले पॉल एडम्स ने भी अपने अजीबो-गरीब बॉलिंग एक्शन से सनसनी फैलाई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









