
बीसीसीआई से बर्खास्त चेतन शर्मा ने फिर किया अप्लाई, दिलचस्प हुई नए चीफ सेलेक्टर की रेस
AajTak
BCCI ने हाल ही में सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था. अब यह नए चीफ सेलेक्टर और कमेटी के बाकी पदों की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है. इसका कारण है कि पिछली कमेटी के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने एक बार फिर आवेदन किया है.
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी. इस नतीजे के बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लेते हुए सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था. बोर्ड ने अब इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं.
बता दें कि अब यह नए चीफ सेलेक्टर और कमेटी के बाकी पदों की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है. इसका कारण है कि पिछली कमेटी के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने एक बार फिर आवेदन किया है. यह बात इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कही है.
पिछली सेलेक्शन कमेटी को दो लोगों ने फिर आवेदन किया
इस रिपोर्ट के मुताबिक, हरविंदर सिंह ने भी दोबारा से सेलेक्टर पद के लिए आवेदन किया है. हरविंदर भी पिछली कमेटी में रह चुके हैं. बीसीसीआई ने इस कमेटी के सभी सदस्यों के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया था. रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक चेतन शर्मा और हरविंदर समेत 60 से भी ज्यादा आवेदन बीसीसीआई को मिल चुके हैं.
पिछली कमेटी में सुनील जोशी और देबाशीष मोहंती भी शामिल थे, जिन्होंने दोबारा से अप्लाई नहीं किया है. इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ कि 2021 में की गई थी. एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. अभय कुरूविला का कार्यकाल बीच मे भी खत्म हो गया था.
अभी तक कौन-कौन रेस में ?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









