
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को मिला नोटिस, बहू मयंती लैंगर से जुड़ा है मामला
AajTak
1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी के खिलाफ संजीव गुप्ता ने हितों के टकराव को लेकर शिकायत की है. हालांकि मामला उनसे नहीं, बल्कि उनकी बहू मयंती लैंगर से जुड़ा हुआ है. बिन्नी को अब 20 दिसंबर तक इसका जवाब देना होगा...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी अब मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. हालांकि मामला उनसे नहीं, बल्कि उनकी बहू मयंती लैंगर से जुड़ा हुआ है. यह मामला हितों के टकराव का है. इसकी शिकायत पर बीसीसीआई के आचरण अधिकारी विनीत सरन ने रोजर बिन्नी को नोटिस भेजा है.
पीटीआई के मुताबिक, 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोजर बिन्नी के खिलाफ संजीव गुप्ता ने शिकायत की है. इसकी के चलते सरन ने बिन्नी को उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों के मामले में 20 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है.
संजीव ने की हितों के टकराव की शिकायत
शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी का हितों का टकराव है, क्योंकि उनकी बहू स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हासिल हैं.
विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी अक्टूबर में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली. बिन्नी भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.
रोजर बिन्नी को 20 दिसंबर तक जवाब देना है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









