
बारिश से लबालब भरी सड़कें… फिर आया देसी जुगाड़, वायरल हुआ ई-रिक्शा का कमाल
AajTak
कहते हैं भारत जुगाड़ का देश है. यहां बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी छोटा-सा रास्ता तलाश लिया जाता है. ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इन दिनों वायरल है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं-समस्या भले बड़ी थी, लेकिन हल कितना आसान निकला.
मानसून की बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया में बदल दिया है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इस त्रासदी को साफ दिखाते हैं कि आम आदमी को रोजमर्रा के कामों में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रयागराज से वाराणसी तक और दिल्ली की गलियों से लेकर गुरुग्राम की सड़कों तक, हर जगह एक ही नजारा दिख रहा है. गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य रास्तों तक घुटनों तक पानी जमा है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में इसी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.
चबूतरे पर अटके लोग, गीले हुए जूते-कपड़े
जहां-जहां पानी ज्यादा भर गया है, वहां लोग सड़क किनारे बने घरों और दुकानों के चबूतरे पर चढ़कर निकलने की कोशिश करते नजर आते हैं. कई बार वे वहीं फंसकर खड़े रह जाते हैं. अगर कोई रिक्शा या गाड़ी आती है, तो मजबूरी में पानी में उतरकर ही जाना पड़ता है. नतीजा—जूते-चप्पल और कपड़े तक भीग जाते हैं.
लेकिन इसी परेशानी का हल एक जुगाड़ ने निकाल दिया है. कहते हैं भारत जुगाड़ का देश है. यहां बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी छोटा-सा रास्ता तलाश लिया जाता है. ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इन दिनों वायरल है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं-समस्या भले बड़ी थी, लेकिन हल कितना आसान निकला.
ई-रिक्शा का वायरल जुगाड़

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











