
बर्थडे स्पेशल: दिलीप वेंगसरकर का वो रिकॉर्ड जो गावस्कर-सचिन भी नहीं तोड़ पाए
AajTak
1983 से लेकर 1987 तक दिलीप वेंगसरकर ने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में धाक जमाई थी. दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले गैर अंग्रेज बल्लेबाज रहे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप बलवंत वेंगसरकर का आज (6 अप्रैल) जन्मदिन है. वेंगसरकर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 6 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के राजापुर में हुआ था. वह 70 के आखिर और 80 के दशक की शुरुआत में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे. 1983 से लेकर 1987 तक दिलीप वेंगसरकर ने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में धाक जमाई थी. दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले गैर अंग्रेज बल्लेबाज रहे. भारत की तरफ से सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









