
बम, मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट... इजरायली हमले में हुआ कितना नुकसान? ईरान ने माना किस-किसकी गई जान
AajTak
ईरान पर इजरायल के हमले से उसे भारी क्षति हुई है. हमले से उसका यूरेनियम संवर्धन प्लांट नतांज तबाह हो गया है और उसके मिसाइल साइट्स को भी नुकसान हुआ है. ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक और शीर्ष अधिकारी भी मारे गए हैं.
ईरान और इजरायल के बीच पहले भी छोटी-मोटी झड़पें होती रही हैं लेकिन शुक्रवार को इजरायल ने जिस पैमाने पर ईरान में हमला किया, उससे पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई. इजरायल ने शुक्रवार तड़के बम, मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट से ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायली हमले में ईरान के टॉप सैन्य कमांडर समेत बड़े परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. ईरान ने अपनी क्षति की जानकारी देते हुए इजरायल पर जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और कम से कम 100 ड्रोनों से उस पर हमला भी कर दिया है.
ईरान ने बताया कितना नुकसान हुआ
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इजरायली सेना ने ईरान के अंदर छह ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. जिसमें शामिल हैं-
-ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल ने राजधानी तेहरान और इसके आसपास के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
-इजरायली हमले में ईरान के प्रमुख परमाणु साइट नतांज को भारी नुकसान पहुंचा है. इसी साइट पर ईरान यूरेनियम संवर्धन का काम कर रहा था जिससे परमाणु बम बनाया जा सकता है.
-तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित तबरीज शहर को भी निशाना बनाया गया है. शहर के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर और दो सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










