
अमेरिका ने 2025 में तोड़ा रिकॉर्ड, एक लाख से ज्यादा वीजा किए रद्द, 8 हजार विदेशी छात्रों को भी दिया झटका
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 2025 में 1 लाख से अधिक विदेशी वीजा रद्द किए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह संख्या 2024 की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है. ट्रंप प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा से जोड़ा है.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2025 में रिकॉर्ड संख्या में विदेशी वीजा रद्द किए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल 1 लाख से अधिक विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए, जो 2024 की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हैं. 2024 में, जो कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल का अंतिम वर्ष था, उस दौरान करीब 40 हजार वीजा रद्द किए गए थे.
यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है और इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही पहले दिन जारी किए गए सख्त विदेशी वेटिंग आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, वीजा रद्द होने के ज्यादातर मामले बिजनेस और टूरिस्ट वीजा से जुड़े थे, जिनमें यात्रियों ने तय समय से ज्यादा अमेरिका में रहकर नियमों का उल्लंघन किया.
यह भी पढ़ें: अमेरिका को कांटे की तरह चुभता रहा क्यूबा, ट्रंप तोड़ेंगे 11 राष्ट्रपतियों की नाकामी का सिलसिला?
हालांकि, इस कार्रवाई की जद में छात्र और विशेष श्रेणी के विदेशी कर्मचारी भी आए. आंकड़ों के मुताबिक करीब 8 हजार विदेशी छात्रों और 2,500 विशेष श्रेणी के कामगारों का वीजा भी रद्द किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि जिन छात्रों और कामगारों के वीजा रद्द किए गए, उनमें से ज्यादातर के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ आपराधिक मामले दर्ज थे.
अमेरिका ने एक लाख वीजा क्यों रद्द किया?
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, विशेष श्रेणी के कामगारों में करीब 50 प्रतिशत मामलों में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप थे. वहीं, 30 प्रतिशत वीजा मारपीट, हमला या अवैध रूप से बंधक बनाने जैसे मामलों में रद्द किए गए. बाकी 20 प्रतिशत मामलों में चोरी, बाल उत्पीड़न, नशे के सेवन और वितरण, धोखाधड़ी और गबन जैसे आरोप शामिल थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







