
ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरान के साथ कारोबार करने वाले मुल्कों पर लगाया 25% टैक्स
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए उसके साथ कारोबार करने वाले मुल्कों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान के साथ कारोबार कर रहे हैं, उन्हें 25% टैरिफ देना होगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की है. ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिससे ईरान और उसके कारोबारी साझेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर इस टैरिफ की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि ये टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होगा. ट्रंप ने कहा कि जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बिजनेस कर रहा है, उसे अमेरिका के साथ किए जाने वाले सभी बिजनेस पर 25 फीसदी टैरिफ देना होगा और ये तुरंत लागू होगा. यह आदेश फाइनल है.
ट्रंप ने ये फैसला तब लिया है, जब विरोध प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जबरदस्त तनाव है. ट्रंप कई बार ईरान को धमकी भी दे चुके हैं. अब ट्रंप ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए उसके साथ कारोबार करने वालों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. हालांकि, इससे दुनियाभर में अमेरिका के रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं. क्योंकि ईरान के पार्टनर्स में न सिर्फ आसपास के मुल्क शामिल हैं, बल्कि भारत, तुर्की, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश भी हैं.
ट्रंप ने अपने फैसले में अभी इस बात की भी कोई डिटेल नहीं दी है कि इस टैरिफ को कैसे लागू किया जाएगा, किन देशों पर इसका असर पड़ेगा और क्या किसी को इससे छूट मिलेगी या नहीं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








