
पाकिस्तान में पुलिस टीम पर फिर हमला, सड़क पर हुए बम धमाके में 6 की मौत
AajTak
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान सीमा के पास एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए रोडसाइड बम हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. यह हमला टैंक जिले में हुआ, जिससे क्षेत्र में बढ़ती चरमपंथी हिंसा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है.
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान सीमा के नजदीक सोमवार को एक बड़ा धमाका हुआ. टैंक जिले में सड़क किनारे लगाए गए बम के विस्फोट में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब इस क्षेत्र में चरमपंथी गतिविधियों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है.
स्थानीय पुलिस प्रमुख परवेज़ शाह ने बताया कि विस्फोट टैंक जिले में हुआ. मारे गए पुलिसकर्मियों में इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इशाक अहमद भी शामिल हैं, जो हमले के वक्त नियमित गश्त पर थे. परवेज़ शाह ने कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और हमले से जुड़े मामलों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'क्या मैं पाकिस्तान से हूँ?'.... डल झील में कश्मीरी नाविक का टूरिस्ट को दिया जवाब वायरल
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने देश की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है.
किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी संगठन ने नहीं ली है. हालांकि, संदेह की सुई पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की ओर जा रही है, जिसने हाल के महीनों में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं. TTP अफगान तालिबान से अलग संगठन है, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक और रणनीतिक संबंध माने जाते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







