
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का आक्रामक दावा, NATO में अंदरूनी टकराव होगा या आर्टिकल 5 संभाल लेगा हालात?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दी. उन्होंने साफ कर दिया कि शांति से बात न बने तो उन्हें ऊंगली टेढ़ी करने से भी परहेज नहीं. यानी अमेरिका सैन्य ताकत के जरिए इस द्वीप देश को हासिल कर लेगा. इसके बाद से डर गहरा रहा है कि NATO देश आपस में ही लड़ने-भिड़ने न लगें.
'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का नारा डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे टर्म में अलग ढंग से आकार ले रहा है. अमेरिकी फोर्स ने हाल में सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए वेनेजुएला की लीडरशिप को कब्जे में ले लिया ताकि वहां के संसाधनों को हथिया सके. अब वॉशिंगटन की नजर ग्रीनलैंड पर है. ट्रंप प्रशासन पहले तो मीठी-मीठी बातें कर रहा था, लेकिन अब साफ हो चुका कि ग्रीनलैंड को या तो खरीदा जाएगा, या फिर आर्कटिक इलाके में अपने दुश्मनों को रोकने के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल किया जाएगा.
कैसी है ग्रीनलैंड की स्थिति
यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है, जिसका ज्यादातर हिस्सा बर्फ की मोटी परत से ढंका हुआ है. यहां आबादी भी साठ हजार से कुछ कम ही है. घरेलू मामलों पर सारे फैसले ये देश खुद लेता है लेकिन फिलहाल ये देश डेनमार्क के अधीन है. ट्रंप काफी समय से जोर लगा रहे थे कि डेनमार्क उनकी बात मानते हुए ग्रीनलैंड उन्हें सौंप दे. यहां कई दिक्कतें हैं. न तो डेनिश सरकार और खुद ग्रीनलैंडर्स ही यूएस के पास जाना चाहते हैं. ऐसे में ट्रंप कई वादे कर रहे हैं, जो एक कमजोर देश को लुभाने के लिए काफी हैं.
ग्रीनलैंड के पास अपनी सेना नहीं, न ही डेनमार्क के पास ऐसी सेना है, जो यूएस के सामने टिक सके. पहली नजर में देखें तो ग्रीनलैंड असहाय है. लेकिन नहीं. अमेरिका अगर इस बर्फीले देश पर आक्रामक हो तो काफी मुमकिन है कि नाटो देश ही उसके खिलाफ आ जाएं. यानी वे तमाम देश, जो अब तक यूएस के साथ मिलकर नाटो बनाए हुए थे, वे टूटकर आपस में लड़ने-भिड़ने लगेंगे.
ग्रीनलैंड में पहले से ही पिटुफिक स्पेस बेस मौजूद है, जिसे अमेरिका डेनमार्क की सरकार के साथ मिलकर चलाता है. अमेरिका और डेनमार्क दोनों ही नाटो के संस्थापक सदस्य हैं, जो दुनिया का सबसे ताकतवर सैन्य गठबंधन माना जाता है.
यूरोप और कनाडा के नेता डेनमार्क और ग्रीनलैंड के समर्थन में आ चुके. ऐसे में अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश की, तो यह नाटो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा कदम होगा. इससे नाटो का टूटना तय है. साथ ही आर्टिकल 5 पर भी सवाल खड़ा होगा, जिसे किसी बाहरी हमलावर से बचाव के लिए बनाया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







