
पैक्स सिलिका अलायंस, जिसमें शामिल होगा भारत? जानें- क्या होगा इससे फायदा
AajTak
भारत जल्द ही 'पैक्स सिलिका अलायंस' में शामिल होने जा रहा है. ये अमेरिका की अगुवाई वाला अलायंस है, जिसमें जापान, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं.
भारत जल्द ही 'पैक्स सिलिका अलायंस' में शामिल होने वाला है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को ऐलान किया कि भारत को अगले महीने पैक्स सिलिका अलायंस में फुल मेंबर के तौर पर शामिल होने के लिए इनवाइट किया जाएगा. ये अमेरिका की अगुवाई वाला अलायंस है, जिसका मकसद एक सुरक्षित, मजबूत और इनोवेशन पर आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है.
सर्जियो गोर ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड्स, यूके, इजरायल, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे सदस्यों के साथ-साथ भारत के जुड़ने से टेक्नोलॉजिकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
भारत कितना जरूरी?
भारत की भागीदारी के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए सर्जियो गोर ने कहा, 'मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को इस अलायंस में फुल मेंबर के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.'
पिछले साल, ताइवान, यूरोपीय संघ, कनाडा और OECD ने पहले शिखर सम्मेलन में गेस्ट कंट्रीब्यूटर के तौर पर हिस्सा लिया था. गोर ने आगे कहा, 'जैसे-जैसे दुनिया नई टेक्नोलॉजी अपना रही है, यह जरूरी है कि भारत और अमेरिका इस पहल की शुरुआत से ही मिलकर काम करें.' उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी दुनिया में घूमा हूं और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है.'
क्या है ये पैक्स सिलिका?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








