
'मुझे माफ कर दो, मां ईरान...', खामेनेई के जलते पोस्टर से सिगरेट सुलगाने वाली क्रांतिकारी की हुई पहचान
AajTak
ईरान की क्रांति की ये सबसे चर्चित और शक्तिशाली तस्वीर है. 25 साल की एक खुले बालों की लड़की अली खामेनेई के चलते पोस्टर से सिगरेट सुलगा रही है. इस तस्वीर में बगावत और अवज्ञा का हर पहलू मौजूद है. इस लड़की की पहचान हो गई और ये युवती ईरान की कट्टरपंथी सरकार से पहले भी टकरा चुकी है.
"हर बार मैं सड़क पर थी. इस बार मैं नहीं हो पाई. मुझे माफ कर दो, मां ईरान." एक्स पर ये पोस्ट उसी लड़की का है जिसकी सिगरेट पीती तस्वीरें वायरल हो रही है. यह युवती X पर मोर्टिशिया एडम्स (Morticia Addams) नाम के हैंडल से पोस्ट करती है. उसकी पोस्ट के अनुसार, वह 25 साल की है और कनाडा में रहती है. एडम्स अपने बायो में Radical feminist लिखती हैं.
उसने बताया है कि उसे नवंबर 2019 में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था. मोर्टिशिया एडम्स ईरान की हैं लेकिन अभी वह कनाडा में रहती हैं. उसकी माफी ईरान के उन युवाओं और युवतियों से है जो अली खामेनेई सरकार की गोलियों का सामना कर रहे हैं. क्योंकि ईरानी कानून को तोड़ने के लिए जेल जा चुकी मोर्टिशिया इस बार ईरान में नहीं है.
अवज्ञा, अनादर और ललकार की इतनी ताकतवर तस्वीर शायद ही हाल में आई हो. इस तस्वीर के हर पहलू में बगावत का वो एलिमेंट है जिसे देखकर ईरान की सर्वोच्च सत्ता जल-भुन गई है. लड़की के बाल खुले हैं, पहला क्रांति तो यही हो गई. दूसरा 'गुनाह' तो ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खामेनेई की तस्वीर को लाइटर से जलाना. और तीसरी सबसे गंभीर दफा है पोस्टर से निकल रहे आग लपटों की से सिगरेट को सुलगाना और धुएं के छल्ले उड़ाना. इस लड़की का सिगरेट सुलगाना ईरान शासकों के अहम और इगो को सुलगा गया है.
इस तस्वीर ने ईरान के हजारों लाखों क्रांतिकारियों को प्रभावित किया है. इन तस्वीर की दुनिया भर में चर्चा है. कौन है ये लड़की जो प्रतिरोध का चेहरा बनकर लाखों जुबान पर छा गई है.
सिगरेट से पोस्टर जलाने का आइइिया कहां से आया?
ईरानी क्रांति का पोस्टर गर्ल बन चुकी मोर्टिशिया एडम्स ने न्यूज 18 के साथ लंबी बातचीत की. जब उनसे कहा गया कि सिगरेट से पोस्टर जलाने का आइडिया कहां से आया तो उन्होंने कहा, "यह ईरान में इंटरनेट शटडाउन से पहले की बात है, मैं ईरान के अपने दोस्तों से कहना चाहती थी कि हालांकि मैं उनसे दूर हूं, लेकिन मेरा दिल, मेरी आत्मा उन लोगों के साथ है. मैं दुनिया का ध्यान ईरान की ओर आकर्षित करना चाहती थी जहां युवा लड़के-लड़कियां रिजीम की गोलियां खा रहे हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







