
कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी लीडर से चीनी राजदूत की मुलाकात, बीजिंग बांग्लादेश में चल रहा कौन सी चाल?
AajTak
शेख हसीना सरकार ने जमात-ए-इस्लामी को कट्टरपंथी और आतंकी प्रवृत्ति वाला संगठन बताकर इस पर प्रतिबंध लगाया था. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 2024 में यह प्रतिबंध हटा लिया था.
बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने ढाका में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के कार्यालय का दौरा किया और संगठन को एक 'सुनियोजित राजनीतिक दल' बताया. याओ वेन ने जमात प्रमुख डॉ. शफीकुर रहमान से मुलाकात की. वर्ष 2010 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में युद्ध अपराध मामलों की सुनवाई शुरू होने के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी विदेशी राजनयिक ने जमात-ए-इस्लामी के कार्यालय का दौरा किया है. जमात का कार्यालय लंबे समय तक सील रहा था, जिसे हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद फिर से खोला गया.
इस बैठक को कूटनीतिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई है. चीनी राजदूत याओ वेन के साथ इस दौरान डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) डॉ. लियू युयिन, पॉलिटिकल डायरेक्टर झांगजिंग, रुकी (रु ची) और नफीसा (लियांग शुइन) भी मौजूद रहीं. बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच चीन और बांग्लादेश के आपसी हितों से जुड़े विभिन्न राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई.
जमात-ए-इस्लामी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चीन और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक मित्रता दोनों देशों के लोगों के कल्याण और विकास में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. संगठन ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में यह द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत हो सकते हैं. दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की इच्छा जताई. यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब बांग्लादेश में आम चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
यह भी पढ़ें: चीन को बड़ी राहत देगा भारत? हट सकता है ये प्रतिबंध, फिर चीनी कंपनियों को भी फायदा!
जमात-ए-इस्लामी इन चुनावों में शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन से निकली नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के साथ गठबंधन में हिस्सा ले रही है. हाल ही में जमात समर्थित गठबंधन ने ढाका की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में हुए अहम छात्र संघ चुनाव में भी जीत दर्ज की है, जिसे संगठन अपनी बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता के रूप में देख रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में हुई यह मुलाकात न केवल बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति, बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण संकेत देती है.
हसीना सरकार ने बताया था आतंकी प्रवृत्ति वाला संगठन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







