
'जिस इलाके का आपने जिक्र किया, वो चीन का है...', PoK की शक्सगाम वैली पर बीजिंग ने फिर की बदमाशी!
AajTak
चीन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद शक्सगाम घाटी पर फिर से अपनी बुरी नजर डाली है. चीन ने पाकिस्तान से मिली इस जमीन को अपना इलाका बताया है और कहा है कि यहां बुनियादी ढांचा बनाना एकदम सही है. पिछले ही शुक्रवार को भारत ने इस कब्जे पर चीनी निर्माण पर आपत्ति जताई थी.
शक्सगाम वैली पर चीन ने फिर से एक बार दावा किया है. भारत की आपत्तियों के बावजूद चीन ने सोमवार को शाक्सगाम घाटी पर अपने दावों को फिर से दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि इस इलाके में चीनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स "पूरी तरह सही" हैं. यानी कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है.
भारत ने पिछले शुक्रवार को शक्सगाम घाटी में चीन की ओर से बनाए जा रहे बुनियादी विकास परियोजनाओं की आलोचना की थी. भारत ने कहा था कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है क्योंकि यह भारतीय क्षेत्र है.
शक्सगाम वैली जिसे ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट भी कहा जाता है पाक अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है.यह कश्मीर क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित एक ऊंची घाटी है. यह काराकोरम पर्वतमाला के उत्तर में है और इसका क्षेत्रफल लगभग 5,180 वर्ग किलोमीटर है.
दरअसल शक्सगाम घाटी गिलगिट-बाल्टिस्तान यानी कि पाक अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है. शक्सगाम घाटी पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया है. शक्सगाम काराकोरम पर्वतमाला के उत्तर में और सियाचिन ग्लेशियर के बिल्कुल करीब स्थित है. पाकिस्तान ने 1963 में एक समझौते करके इस पूरे क्षेत्र को अवैध रूप से चीन को दे दिया था. भारत हमेशा से ही इस समझौते को खारिज किया है, क्योंकि यह क्षेत्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का हिस्सा है.
शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा था कि "शक्सगाम घाटी भारत का इलाका है. हमने 1963 में साइन किए गए तथाकथित चीन-पाकिस्तान 'बाउंड्री एग्रीमेंट' को कभी मान्यता नहीं दी. हमने लगातार कहा है कि यह एग्रीमेंट गैर-कानूनी और अमान्य है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







