
'Trump Must Go' से 'खामेनेई मुर्दाबाद' तक... अमेरिका और ईरान जल रहे एक जैसी आग में!
AajTak
ईरान में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं जहां अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले की धमकी दे रहे हैं, जबकि अमेरिका में भी उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है.
ईरान इस वक्त क्रांति की आग में जल रहा है जहां लोग इस्लामी गणराज्य के खामेनेई शासन को उखाड़ फेंकने के लिए सड़कों पर हैं. ईरान आंदोलन में अब तक 500 से ज्यादा लोगों को जान गई है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. ईरान आंदोलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लगातार हस्तक्षेप की धमकी दे रहे हैं. ट्रंप कह रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों पर ईरानी शासन की ज्यादतियां बढ़ रही है जिसे देखते हुए वो ईरान पर हमला कर सकते हैं.
ट्रंप एक तरफ ईरान पर हमले की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही देश में उनके खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और लोग उनकी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर हैं.
अमेरिका में अवैध घुसपैठियों को पकड़ने और इमिग्रेशन कानून लागू करने के नाम पर फेडरल एजेंसी आव्रजन और सीमा शुल्क विभाग (ICE) की कार्रवाइयों से लोगों में गुस्सा है. कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोप लगा रहे हैं कि एजेंसी कानून के दायरे से बाहर जाकर अपने ही नागरिकों और प्रवासियों के खिलाफ बल प्रयोग कर रही है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छापेमारी, हिरासत और बलपूर्वक कार्रवाई के दौरान मानवाधिकारों की अनदेखी की जा रही है.
हाल ही में मिनेसोटा राज्य में ट्रंप की सख्त प्रवासी नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले जिसने अब व्यापक रूप ले लिया है. दरअसल, ICE के एक अधिकारी ने मिनेसोटा के मिनियापोलिस शहर में एक महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद से पूरे राज्य में ट्रंप के खिलाफ भारी गुस्सा देखा गया है. 37 साल की रेनी निकोल गुड को उनकी SUV में गोली मार दी गई.
'Trump Must Go Now', 'ICE हमारे राज्य से बाहर जाओ'... जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







