
ईरान की क्रांति में खामेनेई के खिलाफ लड़कर जान दे रहे लोग कौन हैं?
AajTak
ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ जारी प्रदर्शन तेज हो रहे हैं, जिनमें अब तक कम से कम 500 लोगों की मौत हो चुकी है. युवा प्रदर्शनकारी, जैसे फैशन की पढ़ाई करने वाली छात्रा रोबिना अमिनियन, अपनी आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं और सुरक्षाबलों की गोलयों का शिकार हो रहे हैं.
ईरान में बीते कई हफ्तों से जारी प्रदर्शन हर गुजरते दिन के साथ और तेज होते जा रहे हैं. ईरान की जनता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के इस्लामी शासन से तंग आ चुकी है और बदलाव की मांग करते हुए सड़कों पर है. ईरानी शासन प्रदर्शनों को रोकने के लिए बलप्रयोग कर रहा है जिसमें अब तक कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई है.
तेहरान की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 23 साल की रोबिना अमिनियन का सपना था कि वो फैशन में करियर बनाने के लिए मिलान शहर जाएं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो गर्व के साथ पारंपरिक कुर्दिश पोशाकें पहने हुए नजर आती थीं.
नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स एनजीओ (IHRNGO) के मुताबिक, गुरुवार को रोबिना तेहरान की शरियाती टेक्निकल यूनिवर्सिटी से निकलीं, जहां वो फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रही थीं, और राजधानी में सरकार विरोधी रैली में शामिल होने पहुंचीं.
उनके चाचा नेजार मिनोई ने CNN से कहा, 'वो एक मजबूत और साहसी लड़की थी. उसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते थे और न ही उसके लिए फैसले लिए जा सकते थे. वो उन चीजों के लिए लड़ती थी जिन्हें वह सही मानती थी और पूरी ताकत से लड़ती थी.'
उन्होंने कहा, 'उसे आजादी की प्यास थी, महिलाओं के अधिकारों की प्यास थी, अपने अधिकारों की प्यास थी. कुल मिलाकर, वो एक ऐसी लड़की थी जो सचमुच जीती थी.'
नॉर्वे स्थित मानवाधिकार संगठन हेंगॉ के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान अमिनियन को गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई. प्रदर्शनों को देखते हुए ईरान की सरकार ने देशभर में इंटरनेट ब्लैकआउट कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







