
अब 27 देशों में नहीं चलेगा ईरानी रियाल, आंदोलन के बीच Zero हुई करेंसी- जानें पूरी कहानी
AajTak
ईरान में रियाल की भारी गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 28 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी हैं. आंदोलन अब धार्मिक शासन के खिलाफ खुली चुनौती बन चुका है. इस आंदोलन के बीच अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि ईरानी रियाल की वैल्यू अब यूरोप में शून्य हो गई है.
ईरान इस समय गहरे आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. इस बीच यूरोप में ईरान की करेंसी रियाल की कीमत शून्य हो चुकी है. इससे यूरोपीय देशों में ईरानी रियाल एक्सचेंज नहीं किया जा सकेगा. देश के भीतर हालात इतने खराब हो गए हैं कि स्थानीय लोग अपनी बुनियादी जरूरतों का सामान तक नहीं खरीद पा रहे हैं. इसी आर्थिक गिरावट के खिलाफ ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां अब शासन में बदलाव की मांग उठ रही है.
इन प्रदर्शनों की शुरुआत 28 दिसंबर को हुई थी. सबसे पहले कारोबारियों ने गिरती अर्थव्यवस्था, तेजी से बढ़ती महंगाई और रियाल की गिरती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन किया. रियाल की हालत यह है कि भारतीय मुद्रा के मुकाबले इसकी कीमत 0.000091 पैसे रह गई है. वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल 0.0000010 सेंट पर आ गया है. हालांकि, इसकी कीमत यूरो के मुकाबले शून्य हो गई है. इसका मतलब है कि अब यूरोप के 27 देशों में ईरानी रियाल नहीं चलेगा.
ईरान की करेंसी रियाल की कीमत शून्य हुई
कुछ ही दिनों में यह विरोध प्रदर्शन आर्थिक मुद्दों से आगे बढ़कर राजनीतिक आंदोलन में बदल गया. प्रदर्शनकारियों ने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से देश पर शासन कर रही धार्मिक व्यवस्था को खुली चुनौती दी. शनिवार देर रात तेहरान में भारी सुरक्षा व्यवस्था और इंटरनेट बंदी के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाए.
कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह पिछले तीन वर्षों में ईरान का सबसे बड़ा जन आंदोलन है. ईरान के बाहर भी इसका असर देखा जा रहा है. 11 जनवरी 2026 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फ्री ईरान रैली आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इन प्रदर्शनों की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







